फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students completing the form on-line denial

ऑन लाइन फार्म भरने से छात्र वंचित

Sat, 26 Mar 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Sat, 26 Mar 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लंबगांव और प्रतापनगर क्षेत्र में ब्राडबैंड सेवा पूरी तरह से ठप पड़ी है। ब्राडबैंड सेवा बाधित होने से छात्र-छात्राएं श्रीदेव सुमन विवि के ऑन लाइन प्राइवेट फार्म नहीं भर पा रहे हैं। 30 मार्च को फार्म जमा करने की अंतिम तिथि है। व्यापार मंडल ने जल्द दूरसंचार सेवा बहाल नहीं होने पर दूरसंचार कार्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


प्रतापनगर क्षेत्र में बीएसएनएल की दूरसंचार सेवा से लोग परेशान हैं। ब्राडबैंड सेवा बाधित होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवश्यक प्रमाणपत्र बनाने के लिए 60 किमी दूर उत्तरकाशी या फिर 100 किमी नई टिहरी जाना पड़ता है।
विज्ञापन


बीएसएनएल ब्राडबैंड सेवा के भारी भरकम बिल तो थमा देता है, लेकिन विभाग एक माह में ब्राडबैंड सेवा ठीक तरह से आठ और दस दिन भी नहीं दे पाता है। बीते एक सप्ताह से दूरसंचार सेवा पूर्ण रूप से बाधित है, जिससे लोगों के आवश्यक काम बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा असर उन छात्रों पर पड़ रहा है, जिनके आजकल प्राइवेट फार्म भरे जा रहे हैं। राजीव सेमवाल का कहना है कि ब्राडबैंड सेवा खराब होने के कारण तहसील में मूल निवास, स्थायी, आय प्रमाण पत्र भी समय पर नहीं बन पा रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत ने जल्द ही दूरसंचार सेवा चाक-चौबंद नहीं होने पर दूर संचार कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।


लंबगांव एक्सचेंज का कार्ड जलने के कारण ब्राडबैंड सेवा बाधित हुई है। मुख्यालय को नए कार्ड की डिमांड भेजी गई है। सेवा जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
-एमएस रावत, एसडीओ, बीएसएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed