फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Students burnt effigy of university administration

छात्रों ने फूंका विवि प्रशासन का पुतला

Fri, 29 Jan 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Students burnt effigy of university administration
स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में बायोमीट्रिक मशीन और नए विषयों की कक्षाएं शुरू करने सहित कई मांगों का निराकरण नहीं होने पर छात्रों ने विवि प्रशासन का पुतला फूंका। छात्र नेताओं ने कहा कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिसर में कई सालों से शिक्षकों की हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए बायोमीट्रिक मशीन लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन विवि प्रशासन इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है। परिसर में योगा, एमबीए और एमएड आदि कोर्स शुरू करने की मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने स्नातक स्तर पर रिक्त सीटों पर पुन: प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की भी मांग की। पुतला फूंकने वालों में आदित्य भट्ट, ज्योति नेगी, वंशिका, सौरभ और नीरज आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed