फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   student suicide.

फेल होने पर छात्र-छात्रा ने की खुदकुशी

Thu, 26 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी (नैनबाग/लंबगांव)
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी (नैनबाग/लंबगांव) Updated Thu, 26 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
student suicide.
आत्महत्या - फोटो : demo pic

हाईस्कूल में अनुत्तीर्ण होने पर जौनपुर विकासखंड के ग्राम बामण गांव की एक छात्रा ने बुधवार देर शाम विषैला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं प्रतापनगर के रौणद रमोली में भी एक छात्र ने फेल होने पर पंखे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


बीते बुधवार को उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें राजकीय इंटर कालेज श्रीकोट में हाईस्कूल में पढ़ने वाली बामण गांव की एक छात्रा अनुत्तीर्ण हो गई। परीक्षा परिणाम का पता चलने पर वह परेशान हो गई। सूत्रों के मुताबिक शाम को जब घर में कोई नहीं था, तो उसी दौरान उसने विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। जब घर के सदस्य खेत से देरशाम लौटे तो उसे बेहोश पड़ा देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिजन उसे प्राथमिक चिकित्सालय नैनबाग ले गए। जहां छात्रा की गंभीर हालत देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि दून ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रतापनगर ब्लॉक में पट्टी रौणद रमोली के ग्राम नाग निवासी शिव प्रसाद नौटियाल का बेटा गौरव नौटियाल (17) विद्या मंदिर ढालवाला में पढ़ता था। बुधवार को इंटर में फेल होने पर वह दोपहर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब आवाज देने पर भी वह बाहर नहीं आया, तो परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए। जहां गौरव पंखे की कुंडी से लटका हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed