फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Student demonstration for building construction and network facility

Tehri News: भवन निर्माण और नेटवर्क सुविधा के लिए छात्रों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Student demonstration for building construction and network facility
घनसाली बालगंगा महाविद्यालय में समस्याओं के विरोध में धरने पर बैठी छात्राएं। स्रोत जागरूक पाठक
समस्याओं के निराकरण के लिए फूटा बाल गंगा महाविद्यालय के छात्रों का गुस्सा
विज्ञापन

एमएससी की कक्षाएं शुरू नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
घनसाली (टिहरी)। बाल गंगा महाविद्यालय का अधूरा भवन निर्माण पूरा करने सहित पांच सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय में जल्द ही एमएससी की कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं होेने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
शनिवार को बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर के छात्र-छात्राएं कॉलेज के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। महाविद्यालय परिसर में नेटवर्क की सुविधा नहीं होने पर उन्होंने कड़ा आक्रोश जताते हुए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि महाविद्यालय परिसर में मोबाइल नेटवर्क नहीं चलता है जिससे उन्हें मोबाइल पर बात करने के लिए कॉलेज के दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

नेटवर्क के अभाव में वे कॉलेज परिसर में बैठकर ऑनलाइन परीक्षा फार्म तक नहीं भर पाते हैं। पिछले तीन साल से निर्माणाधीन भवन का निर्माण पूरा नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण नहीं होने पर कक्षों और प्रयोगशाला का अभाव बना हुआ है। एमएससी पढ़ाई की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें बीएससी करने के बाद एमएससी में प्रवेश लेने के लिए नई टिहरी, ऋषिकेश, देहरादून का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय में पर्याप्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध नहीं है। सूचना पर तहसीलदार महेशा शाह मौके पर पहुंचे। छात्रों ने समस्या के संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपकर जल्द ही निराकरण करने की मांग की है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मांगों के संबंध में शासन को पत्राचार किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पूर्व छात्र संघ महासचिव नरेंद्र रावत, आयुष सिंह, प्रियांशु सिंह, सुजल नाथ, अदिति देवलानी, सपना, आराधना, प्रियांशी तिवारी, रीना आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed