{"_id":"572f73db4f1c1b0b5c5ccf14","slug":"store-fire-quench-time-policeman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोर में लगी आग बुझाते समय पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोर में लगी आग बुझाते समय पुलिस कर्मी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Sun, 08 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार तड़के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक पुराने फर्नीचर के स्टोर में लगी आग सनबीन नेशनल स्कूल तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस का एक जवान भी झुलस गया। स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह चार बजे एक पुराने फर्नीचर स्टोर में आग लग गई, जिसकी चपेट में पास में ही एक स्कूल भी आ गया। पास में रह रहे हरीश डोभाल ने स्टोर और स्कूल से धुआं आने की सूचना लोगों और पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मयफोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग बुझाते समय पुलिस का जवान रविंद्र सिंह स्टोर की दीवार टूटने से आग की लपटों के बीच स्टोर के भीतर गिर गया, जिससे वह काफी झुलस गया। आग से बचने के लिए जवान ने बाहर छलांग लगाई, जिससे उसका पैर फैक्चर हो गया। जिन्हें पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि शनिवार शाम कुछ बच्चों ने स्टोर के पास सांप भगाने के लिए आग लगाई थी, जिससे आग फैल गई होगी। भवन स्वामी यादवेंद्र सिंह और स्कूल के प्रबंधक भान सिंह नेगी ने बताया कि आगजनी से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।