फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   State granary to be built in Mandar from 99 lakhs

मंदार में 99 लाख से बनेगा राजकीय अन्न भंडार

Sun, 02 Jan 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
State granary to be built in Mandar from 99 lakhs
जाखणीधार ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मंदार में 50 साल बाद राजकीय अन्न भंडार निर्माण की स्वीकृति मिल पाई है। सरकार ने नए साल पर मंदार गांव में दो सौ मीट्रिक टन क्षमता के राशन गोदाम को मंजूरी दे दी है। करीब 99 लाख 48 हजार की लागत से गोदाम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के प्रस्ताव पर क्षेत्रीय विधायक विजय सिंह पंवार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी और विभागीय मंत्री बंशीधर भगत को विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मंदार के लिए गोदाम बनाने की मांग की, जिस पर शासन ने प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। मंदार गांव के अलावा इस गोदाम में म्यूंडी, घोल्डाणी, भटवाड़ा, सेमा, बड़ोन गांव, स्यूरी आदि गांव का राशन भी रहता है। अब तक किराए के भवन पर ही गोदाम संचालित हो रहा था। गोदाम की स्वीकृति पर ग्राम प्रधान संगीता देवी, जिपं सदस्य सुनीता भुजवाण, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, क्षेपं सदस्य प्रभाकर भट्ट, लक्ष्मण सिंह रावत आदि ने आभार जताया है। लोनिवि प्रांतीय खंड के ईई केएस नेगी ने बताया कि 99 लाख 48 हजार की लागत से मंदार में राशन गोदाम बनाने के लिए टेंडर जारी किए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरे होते ही निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed