{"_id":"672b7c435b71e5c98809aa3c","slug":"st-anthony-school-won-the-science-exhibition-tehri-news-c-50-1-nth1001-109567-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट एंथोनी स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: विज्ञान प्रदर्शनी में सेंट एंथोनी स्कूल ने मारी बाजी
Wed, 06 Nov 2024 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 06 Nov 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नेहरू युवा केंद्र और युवा कल्याण विभाग की पहल जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें एंथोनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी प्रथम पहले और राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट दूसरे स्थान पर रहा।
राजकीय आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की थीम पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का डीएम मयूर दीक्षित, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने उद्घाटन किया। विज्ञान मेले की एकल प्रतियोगिता में पौड़ीखाल के विकास गुसाईं प्रथम, न्यू टिहरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नई टिहरी के अंशुल रावत द्वितीय और दून किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल बौराड़ी के आदर्श डबराल तृतीय रहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार खेलकूद, विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, डॉ़ दयाधर दीक्षित, रामश्रेय सिंह, जिला विज्ञान समन्वयक एएन दुबे, नेहरू युवा केंद्र अधिकारी अभिषेक, अमर सिंह रावत, मेजर सिंह पुंडीर आदि मौजूद थे। संवाद