{"_id":"61266bba8ebc3e79f74549a8","slug":"sridev-suman-university-this-time-there-will-be-objective-question-paper-new-tehri-news-drn3884672183","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि : इस बार होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन विवि : इस बार होंगे वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि ने यूजी प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षाएं 27 अगस्त से दो पाली में कराई जाएगी। कोविड-19 के कारण यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर आधारित होंगी।
श्रीदेव सुमन विवि की यूजी प्रथम और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं कोविड-19 के कारण समय पर नहीं हो पाई थी। अब कोरोना के मामलों में कुछ कमी आने पर विवि ने छात्र हितों को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी है। 27 अगस्त से 20 सितंबर तक होने वाली यूजी प्रथम और यूजी तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गढ़वाल मंडल के सात जिलों में होने वाली परीक्षाओं में 1500 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि किसी भी केंद्र में परीक्षा संबंधी कोई गड़बड़ी पाई जाने पर संबंधित केंद्र की संबद्धता और केंद्र को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उड़नदस्तों के साथ ही वह स्वयं भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। विवि के प्रभारी कुलसचिव प्रो. महावीर रावत ने बताया कि प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं सभी परीक्षा केंद्रों में भेज दी गई हैं। यूजी प्रथम वर्ष की परीक्षाएं सुबह साढ़े आठ से 10 बजे तक होगी। जबकि यूजी तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पूर्वाह्न 11.30 से दोपहर एक बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए इस बार वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र तैयार कराया गया है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह ओएमआर सीट सावधानी पूर्वक भरें।