फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sridev Suman University: New system made to declare results on time

श्रीदेव सुमन विवि : समय पर रिजल्ट घोषित करने के लिए बनाई नई व्यवस्था

Wed, 29 Nov 2023 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
Sridev Suman University: New system made to declare results on time
दो के बजाय इस बार 11 केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। समय पर रिजल्ट घोषित करने के लिए श्रीदेव सुमन विवि ने इस बार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब तक उत्तर पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन होता था। सिर्फ विवि के ऋषिकेश कैंपस में ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होता था लेकिन इस बार से व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विवि ने गढ़वाल मंडल के 11 राजकीय महाविद्यालयों को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया है।
2020 से श्रीदेव सुमन विवि का शिक्षा सत्र लेट चल रहा है। विवि के सामने सबसे बड़ी समस्या समय पर परीक्षा आयोजित कर तय समय पर रिजल्ट घोषित न होने की बनी रहती है। समय पर रिजल्ट जारी न होने पर छात्र-छात्राएं विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में धरना-प्रदर्शन करने और विवि के अधिकारियों का घेराव करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

हर बार होने वाली इस समस्या से परेशान विवि के अधिकारियों ने इस बार से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्रों की संख्या एक से बढ़ाकर 11 कर दी है। इन दिनों विवि की स्नातक स्तर की विषम सेमेस्टर (तृतीय व पंचम), बैक पेपर परीक्षा और भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की परीक्षा, एनईपी प्रथम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा, एनईपी प्रथम सेमेस्टर बैक और भूतपूर्व छात्रों की परीक्षा चल रही है। जो 20 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, अगस्तयमुनि, ऋषिकेश कैंपस, डाकपत्थर, रायपुर, उत्तरकाशी, लंबगांव, कोटद्वार, डोईवाला, एसएमजेएन कॉलेज हरिद्वार, चमन लाल महाविद्यालय लंढौरा में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed