फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Sridev Suman University is unable to declare the result

कालेजों ने नहीं भेजे आंतरिक मूल्यांकन और प्रेक्टिकल के नंबर

Sat, 07 Nov 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Sridev Suman University is unable to declare the result
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कई महाविद्यालय छात्रों के भविष्य के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। अंतिम वर्ष की परीक्षा संपन्न होने के दो सप्ताह बाद भी कई संस्थानों ने आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के नंबर विवि को नहीं भेजे हैं, जिससे विवि को समय पर रिजल्ट घोषित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि की यूजी व पीजी अंतिम वर्ष की परीक्षा 14 सितंबर से 26 अक्तूबर के बीच हो चुकी है। समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए विवि ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करवा लिया है, लेकिन विवि से संबद्ध कई संस्थानों ने अभी तक छात्रों के आंतरिक, मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के नंबर विवि को नहीं भेजे हैं। लिहाजा विवि सभी परीक्षाओं के रिजल्ट नहीं खोल पा रहा है। विवि प्रशासन ने साफ कह दिया है कि जब तक ऐसे संस्थान परीक्षार्थियों के नंबर नहीं भेजेंगे, तब तक रिजल्ट खोलना संभव नहीं हो पाएगा। कुलपति डा. पीपी ध्यानी का कहना है कि विवि कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में अधिकांश रिजल्ट घोषित कर चुका है। कुछ संस्थानों ने अभी तक आंतरिक मूल्यांकन और प्रैक्टिकल के नंबर विवि को नहीं भेजे हैं। बिना नंबरों के रिजल्ट घोषित कर पाना संभव नहीं है। महाविद्यालयों को जल्द नंबर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed