{"_id":"63a1f1273b97da741f7d1e71","slug":"spokesperson-died-in-car-accident-new-tehri-news-drn4315359139","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कार दुर्घटना में प्रवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कार दुर्घटना में प्रवक्ता की मौत
विज्ञापन
घनसाली-घुत्तू मोटर मार्ग पर सोमवार रात को हुई कार दुर्घटना में धोपड़धार इंटर कॉलेज में तैनात एक प्रवक्ता की मौत हो गई। शिक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
घनसाली के तहसीलदार महेशा शाह ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे इंटर कॉलेज धोपड़धार (घुत्तू भिलंग) में तैनात गणित के प्रवक्ता पूरण सिंह तोपवाल (48) पुत्र थेपड़ सिंह निवासी ग्राम देवथ तहसील घनसाली अपनी कार से धोपड़धार की ओर जा रहे थे। पैरावाड़ा नामे तोक के पास अचानक ही उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक शिक्षक की मौत हो गई थी। बताया गया कि कार में वह अकेले थे। प्रवक्ता अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री का परिवार छोड़ गए। दुर्घटना में प्रवक्ता की मौत होने पर विधायक शक्तिलाल शाह, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, केदार सिंह बर्थवाल, शिक्षक लोकेंद्र सिंह रावत व शिक्षक संघ ने शोक जताया।
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोग चोटिल
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर महाविद्यालय गेट के पास ट्रक ने एक कार का टक्कर मार दी जिससे कार में सवार तीन लोग चोटिल हो गए। उन्हें संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि मंगलवार पूर्वाह्न 11.30 बजे अलवर राजस्थान से उत्तरकाशी नागेश्वर धाम आश्रम जा रहे कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार में सवार रमेश (47) पुत्र दाताराम, सुमन (42) पत्नी रमेश और महाराज पुष्प भारती (55) पुत्र संगम भारती सभी निवासी मुंडावर अलवर राजस्थान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक का आगे का टायर फटने के कारण ब्रेक नहीं लग पाया है जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। संवाद