{"_id":"6201551177c80c4b94189058","slug":"speeding-bike-rider-hit-passersby-died-new-tehri-news-drn403529657","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीरों को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीरों को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार रात को रानीपोखरी मोटर मार्ग पर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे पैदल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ जा रही दो लड़कियों को भी चोट आई है। टक्कर में बाइक सवार को भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल लड़कियों को ऋषिकेश अस्पताल और बाइक सवार को जौलीग्रांट में भर्ती कराया है।
थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि रविवार रात को डौर गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद बाइक सवार रानीपोखरी वाली रोड से जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार ने गुजराड़ा में सड़क क्रॉस कर रहे जगमोहन (40) और जगमोहन की पुत्री के साथ एक और लड़की को टक्कर मार दी। जिससे जगमोहन को ज्यादा चोट आने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों लड़कियों के साथ ही बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि बाइक की टक्कर से मृतक के परिजनों की ओर से अभी सोमवार तक कोई तहरीर नहीं मिली है।