{"_id":"51a407a7d0fdc9dca3d7531533aea8ba","slug":"six-person-arrested-for-illegal-fishing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली का शिकार कर रहे छह लोगों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली का शिकार कर रहे छह लोगों को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sat, 31 Oct 2015 04:50 PM IST
विज्ञापन
चंबा में हेंवलनदी में एक बार फिर से मछलियों का जीवन खतरे में है। मौज-मस्ती और मत्स्य व्यापार के नाम पर कुछ लोग नदी में ब्लीचिंग पाउडर और करंट छोड़कर मछलियों का अवैध शिकार कर रहे हैं। शिकायत पर वन विभाग की टीम ने छह युवकों को मछली का अवेध शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ विभाग ने फारेस्ट एक्ट के तहत पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाकर मुकदमा दर्ज किया है।
चंबा सहित दर्जनों गांवों की प्यास बुझाने वाली हेंवलनदी में कुछ लोग लंबे समय से नागणी के आसपास ब्लीचिंग पाउडर और करंट छोड़कर मछलियों का अवैध शिकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम को कुछ लोग मछलियों का शिकार कर रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग के वन बीट अधिकारी रामस्वरूप बिजल्वाण, ओपी शाह और रामदत्त डबराल मौके पर पहुंचे। टीम ने मछलियों का अवैध शिकार करने पर मंजीत सिंह, मुकेश, राकेश, सब्बीर, रमेश और कुशाल सिंह (सभी निवासी चंबा) का पांच हजार रुपये का चालान कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन