फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Shooting of documentary started on the life of VC Gabar Singh

वीसी गबर सिंह के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग शुरू

Tue, 03 Nov 2020 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shooting of documentary started on the life of VC Gabar Singh
गायत्री आर्ट्स के बैनर तले वीसी गबर सिंह के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का शुभारंभ किया गया। संस्कृति विभाग के सहयोग से बनाई जा रही डाक्यूमेंट्री में गबर सिंह की पूरी जीवन गाथा का फिल्मांकन किया जाएगा। पहले दिन मुख्य स्मारक में शूटिंग की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने यहां मुख्य चौक पर स्थित गबर सिंह स्मारक में डॉक्यूमेंट्री फिल्म का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टिहरी वीरों की भूमि रही है। स्वामी रामतीर्थ, श्रीदेव सुमन और वीसी गबर सिंह जैसे महापुरुषों ने देश का भाल ऊंचा किया है। डॉक्यूमेंट्री के निर्माता डा. मुनिराम सकलानी ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री में गबर सिंह के पूरे जीवन का फिल्मांकन करने का प्रयास किया जाएगा। निर्देशक जेपी पंवार ने बताया कि संस्कृति विभाग के सहयोग से बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री में गबर सिंह के गांव और स्मारक में जाकर भी शूटिंग की जाएगी। करीब 26 मिनट लंबी डॉक्यूमेंट्री देखकर युवा पीढ़ी गबर सिंह के इतिहास को जान पाएगी। शूटिंग के दौरान प्रथम विश्व युद्ध के नायकों के गांवों को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर सोमवारी लाल सकलानी, बीज बचाओ आंदोलन के विजय जड़धारी, पृथ्वी सिंह पुंडीर, इंद्र सिंह नेगी, सूरज राणा, कमल सिंह नेगी, पदम गुसाईं, रवि गुसाईं और कुलदीप नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed