{"_id":"5d2cb0648ebc3e6d22782a90","slug":"shiv-devotees-will-have-to-pass-through-this-difficult-dragon-new-tehri-news-drn3130285135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव भक्तों को इस बार गुजरना होगा कठिन डगर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव भक्तों को इस बार गुजरना होगा कठिन डगर से
विज्ञापन
गंगाजल लेने गोमुख जाने वाले शिवभक्तों को इस बार कठिन डगर से गुजरना होगा। क्योंकि ऑल वेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य गतिमान है। जगह-जगह सड़क खुदी हुई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के सामने भी कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न करना चुनौतीपूर्ण बना है। एसएसपी का कहना है कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगाजल लेेने गोमुख जाते हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने में अब सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं, लेकिन देश के विभिन्न राज्यों से शिवभक्तों का गंगाजल लेने गोमुख जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शिवभक्तों के भंडारे के लिए नागणी और कंडीसौड़ में टेंट सजने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इस बार गोमुख गंगाजल लेने वाले शिवभक्तों को कठिन डगर से गुजरना होगा। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर भद्रकाली से चंबा, चंबा से कमांद तक ऑल वेदर परियोजना का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह-जगह पहाड़ कटिंग का मलबा सड़क किनारे डंप पड़ा है। नागणी, दुआधार, कुमारखेड़ा में सड़क संकरी बनी हुई है। ऐसे में शिवभक्तों को जोखिम भरा सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा।
एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। गोमुख गंगाजल लेने वाले प्रत्येक यात्री वाहन को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा जाएगा। होटल और व्यापारियों को रेट लिस्ट चस्पा करने को कहा गया है। मंगलवार तक सभी क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात हो जाएगी।