फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seven shopkeepers notice for not having license

लाइसेंस नहीं होने पर सात दुकानदारों को नोटिस

Tue, 03 Nov 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Seven shopkeepers notice for not having license
दीपावली के त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया। विभाग ने पनीर, दूध, दही और मिठाई के आठ सैंपल भरकर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे हैं। सात दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी ने टीम के साथ यहां मुख्य चौराहे पर ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून से लाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की सप्लाई वाहनों की चेकिंग की। वाहनों में दूध, दही, पनीर, बेकरी उत्पाद, डब्बा बंद मिठाई, सब्जी, फल आदि खाद्य पदार्थ जिलेभर के बाजारों में आपूर्ति के लिए रखे गए थे। टीम ने कई उत्पादों के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं। उसके बाद टीम ने बाजार में मिठाई और किराना की दुकानों का भी निरीक्षण किया। जिला अभिहित अधिकारी जोशी ने बताया कि जिले के प्रत्येक बाजार में औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चंबा, खाड़ी, आगराखाल और नरेंद्रनगर बाजार से एक नवंबर से चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिन के भीतर 16 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed