{"_id":"5eda68918ebc3e9037301bb1","slug":"settle-with-corona-by-making-mutual-coordination-nidhi-new-tehri-news-drn3462565103","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी समन्वय बनाकर कोरोना संक्रमण से निपटने का करें प्रयास:निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी समन्वय बनाकर कोरोना संक्रमण से निपटने का करें प्रयास:निधि
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित सेंट्रल पब्लिक हेल्थ टीम ने जिले का भ्रमण कर प्रशासन की तैयारियों का परखा। उन्होंने प्रशासन की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारी-कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर कोरोना से निपटने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को केंद्र सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की संयुक्त सचिव निधिमणी त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने सुरसिंगधार में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केयर सेंटर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि एक ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं अब लॉकडाउन से धीरे-धीरे बाहर निकलकर विभिन्न गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए सभी लोगों को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने संस्थागत क्वारंटीन व्यक्तियों को पौष्टिक भोजन देने, कोविड केयर सेंटर में आइसोलेशन बेड बढ़ाने, बाहर से आ रहे प्रवासियों की अधिकाधिक सैंपलिंग करने, रेड, कंटेनमेंट जोन से आ रहे लोगों को जिले की सीमा में क्वारंटीन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव लौट रहे प्रवासियों को स्वरोजार देने के लिए सीडीओ को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियों की जानकारी दी। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ. निशांत कुमार, डॉ. प्रणय वर्मा, सीडीओ अभिषेक रूहेला, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डॉ. मीनू रावत, डीएफओ डॉ. कोको रोसे, एनआईसी के डीआईओ सौरभ रतूड़ी आदि मौजूद थे।
-फोटो