फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seize two rafts for violating the rules

नियमों का उल्लंघन करने पर दो राफ्ट सीज

Sun, 17 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Seize two rafts for violating the rules
राफ्टिंग नियमों का उल्लंघन करने पर टिहरी पुलिस ने मुनिकीरेती-तपोवन क्षेत्र में गंगा नदी में संचालित दो राफ्ट को सीज कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से जारी राफ्टिंग नियमों के तहत 14 साल से कम और 65 साल से अधिक आयु वर्ग के पर्यटकों को राफ्टिंग की अनुमति न देना, राफ्टिंग के दौरान नशे का प्रयोग न करने, लाइफ जैकेट का प्रयोग, प्रशिक्षित गाइड से राफ्टिंग कराना और सूर्यास्त के बाद रिवर राफ्टिंग की अनुमति न देने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके राफ्ट संचालकों से धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतें मिल रही थी। शनिवार सायं को थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। करीब साढ़े 7 बजे दो राफ्ट नियम विरुद्ध गंगा नदी में संचालित की जा रही थी। जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने पुलिस टीम के साथ दोनों राफ्ट को सीज कर लिया। बताया कि संगम एडवेंचर राफ्ट संचालक पंकज रावत निवासी एसएसबी कैंप कैलाश गेट और गाइड विशाल शर्मा, जितेंद्र सिंह के विरूद्ध एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed