फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Seek clarification on slow pace of parking construction

पार्किंग निर्माण की धीमी गति पर स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Seek clarification on slow pace of parking construction
धनोल्टी में वाहन पार्किंग के निर्माण कार्य की धीमी गति पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ के ईई रजनीश कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है। ईई को 15 नवंबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को डीएम ने धनोल्टी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

धनोल्टी में तीन साल से चार करोड़ पांच लाख की लागत से पार्किंग का निर्माण चल रहा है। पार्किंग का निर्माण पूरा होने पर वहां एक साथ 28 वाहन पार्क हो सकेंगे। लेकिन पार्किंग का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। धनोल्टी पहुंचे डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने पार्किंग का निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही लोनिवि के ईई से स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने पार्किंग निर्माण में प्रतिदिन लगाए गए मजदूरों की संख्या और प्रगति की रिपोर्ट हर दिन उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद डीएम ने पंचायत भवन की छत पर ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से 28 लाख 7 हजार की लागत से बनाए जा रहे रेस्टोरेंट, किचन व स्टोर हॉल के भीतर फिनिशिंग कार्य संतोषजनक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। सही ढंग से फिनिशिंग कार्य पूरा होने तक ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई युवराज सिंह को ठेकेदार का भुगतान रोकने को कहा। इस मौके पर डीएफओ कहकशा नसीम, एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए आनंद सिंह भाकुनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed