फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Section Khala-environmental survey of ropeway starting Buradhi

खांडखाला-बौराड़ी रोपवे का पर्यावरणीय सर्वे शुरू

Wed, 25 May 2016 10:15 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
अमर उजाला/नई टिहरी। Updated Wed, 25 May 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन

नई टिहरी। खांडखाल-बौराड़ी के लिए प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट के लिए सघन पर्यावरणीय सर्वे शुरू हो गया है। इसके लिए आरआईटीएस (रेल इंडिया टेक्निकल सर्वे) की टीम ने तीन दिवसीय सर्वे कार्य के लिए टिहरी पहुंची है।

विज्ञापन


बुधवार को भारत सरकार के उपक्रम आरआईटीसी की टीम वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एमपी मंडल के नेतृत्व में सर्वे के लिए तीन दिवसीय भ्रमण पर टिहरी पहुंची। इस मौके पर टीम ने कोटी कालोनी से नई टिहरी तक चार स्थानों कोटी, बागी, कुट्ठा और नई टिहरी में हवा और मिट्टी के सैंपल लिए। बताया कि रोपवे का नई टिहरी में अपर टावर और खांडखाला में लोवर टावर बनेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को टीम पानी के सैंपल लेकर टेस्टिंग करेगी। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह चौहान ने बताया कि सर्वे टीम पर्यावरणीय गहन सर्वे करने के लिए पहुंची है। सर्वे के दौरान तीन तरह के प्रदूषणों के टेस्ट के अलावा आद्रता, तापमान आदि की भी जानकारी लेंगे। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने बताया कि उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। टिहरी बांध की झील भविष्य में रोजगार का सबसे बड़ा साधन बनने वाली है। ऐसे में नई टिहरी में भी पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। खांडखाल से बैराड़ी रोपवे बनने से पर्यटक नई टिहरी में भी रुकेंगे। सर्वे टीम में प्रदूषण जांच विशेषज्ञ एमके मिश्रा, इको लॉजिस्ट मनीष इंदुकर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed