फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Scooty fell in ditch, death of Pradhan

खाई में गिरी स्कूटी, प्रधान की मौत

Fri, 13 Aug 2021 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Scooty fell in ditch, death of Pradhan
थौलधार ब्लाक में कमांद-बंगियाल मोटर मार्ग पर भैंसकोटी गांव के पास बंडवाल गांव के प्रधान की स्कूटी फिसल गई और वह खाई में गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके निधन से गांव में शोक पसरा है।
विज्ञापन

कमांद क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक मदन लाल बडोनी ने बताया कि बंडवाल गांव के प्रधान राजेश भट्ट (49) बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे नेरी गांव से अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान भैंसकोटी के पास उनकी स्कूटी फिसल गई और वह 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरे। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर राजस्व पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिय। शुक्रवार को कृष्णकुंज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से गांव में मातम पसरा है। उनके निधन पर क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed