फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   School opening 11 am and gets over 2 pm

11 बजे से स्कूल, दो बजे छुट्टी

Fri, 06 Nov 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Fri, 06 Nov 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
गजा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल किरदवाण में अव्यवस्था का बोलबाला है। प्रधानाध्यापिका अक्सर छुट्टी पर रहती है और अगर किसी दिन स्कूल आती है तो सुबह 11 बजे स्कूल खोलने के बाद तीन घंटे बाद ही दिन में दो बजे छुट्टी कर देती है जबकि बच्चों को पांच किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल आना पड़ता है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल किरदवाण गांव के अभिभावकों ने बताया कि स्कूल में 15 साल से कार्यरत प्रधानाध्यापिका अक्सर छुट्टी पर रहती हैं, जिस दिन स्कूल आती भी हैं तो 11 बजे पहुंचकर दो बजे छुट्टी कर देती हैं। पढ़ाई व्यवस्था चौपट होने पर अभिभावकों को बच्चों को पांच किमी दूर गजा भेजने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव की प्रधान पूजा रावत, उमा नेगी, रजनी देवी, रतन सिंह, जोत सिंह नेगी, किशन सिंह चौहान और सोना देवी ने बताया कि स्कूल में कार्यरत शिक्षिका अधिकतर छुट्टी पर ही रहती हैं। जिस दिन स्कूल आती है तो 11 बजे पहुंचती हैं और समय से पहले ही छुट्टी कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने पर भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने से परेशान किरदवाण गांव और बकरुआणी गांव के 30-35 छात्रों के अभिभावक अपने पाल्यों को पांच किमी दूर गजा भेज रहे हैं। इससे स्कूल में पिछले शिक्षा सत्र में सात छात्रों के मुकाबले इस सत्र में महज चार छात्र रह गए हैं। इस बाबत चंबा उप शिक्षाधिकारी अनी नाथ ने कहा कि स्कूल से शिकायत मिली है। जल्द ही औचक निरीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed