फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SC attends BJP-BSP recall election.

भाजपा-बसपा को चुनाव में आती एससी की याद

Tue, 15 Nov 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Tue, 15 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
SC attends BJP-BSP recall election.
नई टिहरी में आयोजित कांग्रेस एससी विभाग की बैठक को संबोधित करते प्रभारी डा. एसपी सिंह। - फोटो : amar ujala.

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रशिक्षण कार्यशाला में विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति की भूमिका की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एवं बसपा को चुनाव के दौरान की एससी समुदाय की याद आती है। दोनों दल केवल चुनाव में ही कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित करने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


एससी विभाग के जिलाध्यक्ष संपत लाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिलास्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड एससी विभाग के प्रभारी डा. एसपी सिंह ने भाजपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के दौरान दोनों दल आपस में सांठगांठ कर अनुसूचित जाति के लोगों को भ्रमित कर वोट हासिल करते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुशील पेंगवाल ने कहा कि कार्यकर्ता राज्य सरकार की ओर से एससी के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दें। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जय सिंह गौतम, दर्शन लाल, जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, पदम सिंह कुमाईं, दिनेश लाल, जगदंबा रतूड़ी, हर्ष लाल, शूरवीर लाल, पंकज रतूड़ी, विक्रम असवाल, आदित्य शंकर खत्री, विजय कैलाश, बलवेंद्र बरवाण, राजेश कुमार, गोविंद लाल, शांति लाल, संतोष आर्य, रतन लाल, सरतमा देवी, विधि भारती आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed