फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Samples of 14 food items were sent to the laboratory for testing

Tehri News: 14 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे प्रयोगशाला

Tue, 01 Oct 2024 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 01 Oct 2024 04:38 PM IST
विज्ञापन
Samples of 14 food items were sent to the laboratory for testing
नई टिहरी। खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिलेभर के बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने अलग-अलग बाजार से 14 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। लाइसेंस नहीं होने, साफ-सफाई और वैध बिल न पाए जाने पर सात दुकानदारों को मौकेे पर नोटिस थमाए गए।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत ने नई टिहरी, बौराड़ी, धनोल्टी, काणाताल बाजार में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदेह के आधार पर घी के 10, मक्खन के तीन और फैट स्प्रेड का एक सैंपल भरकर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। होटल, ढाबा और दुकानदारों को साफ-सफाई चाक-चौबंद रखने को कहा गया है।
विज्ञापन

बौराड़ी बाजार में स्ट्रीट फूड वेंडर्स, ढाबा, रेस्टारेंट, मिठाई के दुकान स्वामियों के लिए दो दिवसीय फोस्टेक प्रशिक्षण दिया गया। नेस्ले इंडिया और नेशनल एसोसिएशन आफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में उन्हें फूड सेफ्टी किट और प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर सिया मित्रा, राजीव उपाध्याय, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, बलवंत सिंह चौहान, सिटी मिशन मैनेजर अरविंद जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed