फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rural traffic are forced to cross the river

नदी पार कर आवागमन करने को मजबूर हैं ग्रामीण

Wed, 03 Feb 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी Updated Wed, 03 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
लोनिवि की उदासीनता के कारण एक दशक बाद भी पुजाल्डी गांव के लोगों का हेंवल नदी पर पुल निर्माण का सपना पूरा नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। बिना पुल के नदी के किनारे बनाई गई सड़क का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विकासखंड चंबा का पुजाल्डी गांव हेंवल नदी के किनारे बसा है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए नदी को आरपार करना पड़ता है। नदी पर पुल का निर्माण नहीं किया जा सका है। ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए नदी किनारे तक सड़क तो बना दी गई थी, लेकिन एक दशक गुजरने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। लोनिवि ने ग्रामीणों के संघर्ष के बाद चोपड़ियाल गांव-कखवाड़ी के नाम से हेंवल नदी तक 2006-07 में सड़क तो बना दी थी, लेकिन पुल नहीं बनाया गया। पुल नहीं होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बरसात में होती है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत झेलनी पड़ती है। ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला और पूर्व प्रधान रमेश लेखवार का कहना है कि नदी पर सड़क बनाने के बाद पुल नहीं बनने से ग्रामीणों की आवागमन की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई वीके सैनी का कहना है कि लोगों की समस्या को देखते हुए नदी पर शीघ्र ही पुल बना दिया जाएगा। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संभवतया मार्च से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed