{"_id":"61dc50fdbf72547bbd2f1abd","slug":"rtpcr-report-will-be-given-on-return-to-duty-from-leave-new-tehri-news-drn40129635","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवकाश से ड्यूटी पर लौटने पर देगी होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवकाश से ड्यूटी पर लौटने पर देगी होगी आरटीपीसीआर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। मुख्य कोषाधिकारी को अधीक्षण अभियंता सिंह का जनवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश से ड्यूटी पर लौटने के दौरान आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी जरूरी होगी।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में लगे अधिकारी और कर्मचारी को अवकाश से ड्यूटी पर लौटने पर अनिवार्य रूप से कोविड संबंधी आरटीपीसीआर रिपोर्ट देनी होगी। आरटीपीसीआर रिपोर्ट जिले के राजकीय चिकित्सालयों की ही मान्य होगी। ताकि कोरोना संक्रमण के दौर में चुनाव सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जा सके। सीएमओ को जिले के 951 पोलिंग बूथों पर हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए एक-एक स्वास्थ्य कर्मी के तौर पर आशा/एएनएम की तैनाती करने के लिए कहा है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजी शरण शर्मा, डीडीओ सुनील कुमार, सीएमओ डा. संजय जैन, सीईओ ललित मोहन चमोला, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा और सहायक समाज कल्याण अधिकारी निकिता तड़ियाल आदि उपस्थित रहे।