फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Roshan Club won Gambhir Bagial Smriti Cricket Competition

रोशन क्लब ने जीता गंभीर बगियाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 06 Nov 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Roshan Club won Gambhir Bagial Smriti Cricket Competition
प्रतापनगर ब्लाक में रौणद रमोली के ग्राम पंचायत बागी में आयोजित गंभीर बगियाल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रोशन क्लब ने जीता। विजेता टीम को ट्राफी और 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बागी गांव के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नाग गांव की टीम ने 14 ओवर में 116 रन बनाए। जवाबी पारी में उतरी रोशन क्लब ने 11 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर छह विकेट से प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। सुधीर राणा को प्रतियोगिता का उत्कृष्ट खिलाड़ी और पिंटू बिष्ट को फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष अतर सिंह तोमर ने विजेता टीम को 51 हजार और उप विजेता टीम को 21 हजार नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक समिति के अध्यक्ष सोबन सिंह बगियाल, जयप्रकाश बगियाल, महेंद्र राणा, तेजपाल बगियाल, प्रवीण बगियाल, अतर सिंह बगियाल, कुलदीप बगियाल और रविंद्र असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed