फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Roadways and Vishwanath bus service started for Pratapnagar area

प्रतापनगर क्षेत्र के लिए रोडेवज और विश्वनाथ बस सेवा शुरू

Sun, 08 Nov 2020 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Roadways and Vishwanath bus service started for Pratapnagar area
डोबरा-चांठी पुल बनने से प्रतापनगर वासियों के लिए शुरू हुई रोडवेज बस सेवा। - फोटो : NEW TEHRI
डोबरा-चांठी पुल लोकार्पण के साथ ही रविवार को बांध प्रभावित प्रतापनगर क्षेत्र के लिए देहरादून से उत्तराखंड परिवहन निगम और टीजीएमओ ने सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून से पर्वतीय बस डिपो की दो रोडवेज बस सेवा प्रतापनगर के लिए रवाना की। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया एक रोडवेज सुबह 8.30 बजे देहरादून से डोबरा पुल होते हुए रजाखेत, जबकि दूसरी बस दोपहर 12.30 बजे देहरादून से डोबरा पुल होकर लंबगांव से प्रतापनगर जाएगी। दूसरे दिन सुबह आठ बजे ये बसें रजाखेत और प्रतापनगर से देहरादून के लिए चलेगी। टीजीएमओ की विश्वनाथ बस सेवा सुबह आठ बजे देहरादून से डोबरा होते हुए लंबगांव से प्रतापनगर जाएगी। प्रतापनगर क्षेत्र के लिए देहरादून से अभी तक कोई भी सीधी बस सेवा शुरू नहीं थी, जिससे लोगों को देहरादून आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed