फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Road of Kargil martyr's village stuck in circle rate

सर्किल रेट के फेर में फंसी कारगिल शहीद के गांव की सड़क

Mon, 05 Jul 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Road of Kargil martyr's village stuck in circle rate
कारगिल शहीद दिनेश दत्त बहुगुणा के गांव तक सड़क पहुंचने की कवायद पूरी नहीं हो पा रही है। घोषणा के 21 साल बाद शहीद के गांव के लिए पांच किमी सड़क स्वीकृत कर अक्तूबर 2020 में निर्माण कार्य शुरू करवाया था, लेकिन जिस जमीन पर सड़क बनाई जा रही है उसके सर्किल रेट कम होने से ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया है।
विज्ञापन

नई टिहरी जिला मुख्यालय के पास सारज्यूला पट्टी के खेमड़ा गांव निवासी 17वीं गढ़वाल रायफल में तैनात दिनेश दत्त बहुगुणा 30 जून 1999 को कारगिल के बारामुला सेक्टर में वीरगति को प्राप्त हुए थे। सरकार ने शहीद के गांव को सड़क से जोड़ने की घोषणा की थी, लेकिन वर्षों बाद भी घोषणा धरातल पर नहीं उतर पाई। टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने 2020 में पांच किमी सड़क के निर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति दिलाई। लोनिवि ने वनभूमि से लेकर अन्य प्रकरण निपटा कर अक्तूबर 2020 में भागीरथीपुरम-खेमड़ा-कुंडाली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। एक किमी सड़क की कटिंग भी हो चुकी है, लेकिन सड़क निर्माण में बुडोगी गांव के जिन 10-12 परिवारों की भूमि आ रही है उन्होंने काम रुकवा दिया। उनका कहना है कि जिस स्थान से सड़क की शुरूआत हुई है, उसके पास वाली भूमि के रेट एक लाख रुपये से अधिक प्रति नाली है। जबकि उनकी भूमि का मुआवजा केवल 25 हजार रुपये नाली दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतिकर भुगतान को लेकर पूर्व में निर्धारित सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर प्रभावित काश्तकारों ने निर्माण कार्य रुका रखा है। सर्किल रेट बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से पत्रावली शासन को प्रेषित की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केएस नेगी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed