फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rishabh won in table tennis and Nirmal won in badminton

Tehri News: टेबल टेनिस में ऋषभ और बैडमिंटन में निर्मल ने बाजी मारी

Mon, 03 Mar 2025 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 03 Mar 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
Rishabh won in table tennis and Nirmal won in badminton
नरेंद्रनगर महाविद्यालय की दो दिवसीय अंतर संकाय खेलकूद प्रतियोगिता हुई शुरू
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर की अंतर संकाय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई। टेबल टेनिस बालिक वर्ग में ऋषभ प्रथम, प्रिंस द्वितीय रहा। बैडमिंटन बालिका वर्ग में निर्मल कैंतुरा प्रथम व अनामिका दूसरे स्थान पर रही।

अंतर संकाय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बहुद्देशीय हाल में प्राचार्य डॉ़ यूसी मैठाणी, डॉ़ संजय महर ने शुभारंभ किया। महाविद्यालय के प्रभारी खेल अधिकारी डॉ़ सुशील कगडियाल ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाली अंतर संकाय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। बताया पहले दिन बालक वर्ग गोला फेंक में आयुष बिष्ट प्रथम, सुमित रावत दूसरे, आदित्य नेगी तीसरे स्थान रहे। बालिका वर्ग में कंचन पहले, निर्मल कैंतुरा दूसरे तथा संध्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मैठाणी ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए सहायक सिद्ध होते हैं। विजेता खिलाड़ियों को प्राचार्य मैठाणी, प्रभारी खेल अधिकारी कगडियाल, डॉ़ संजय महर, डॉ़ सुधारानी ने सम्मानित किया। इस मौके पर सोनी तिवारा, विक्रम बत्र्वाल, ज्योति शैली, मंजू मेहता, नूपुर गर्ग, रंजना जोशी, इमरान अली, संजय कुमार, नताशा, जितेंद्र नौटियाल, विजय प्रकाश भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed