फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Residential colony has become a haven for wild animals

Tehri News: जंगली जानवरों का ठिकाना बन गई आवासीय कॉलोनी

Tue, 16 Sep 2025 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 16 Sep 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
Residential colony has become a haven for wild animals
जीआईसी की काॅलोनी की दुर्दशा पर अभिभावकों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

नैनबाग (टिहरी)। मरम्मत के अभाव में राजकीय इंटर कॉलेज नैनबाग के आवासीय भवन खंडहर में तब्दील हो रहे हैं। आवासीय भवनों की देखरेख नहीं होने से उनमें झाडियां उग गई है। खतरे को देखते हुए विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी इन भवनों पर रहने को तैयार नहीं है जिससे काॅलोनी वीरान हो रह गई है। वहां जंगली जानवरों और पशुओं को अड्डा बन गया है।
1978 में इंटर कॉलेज के समीप शिक्षकों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए आवासीय कॉलोनी का निर्माण किया गया था। 2012 में नैनबाग में तहसील खुलने के दौरान आवासीय भवनों पर वैकल्पिक पर तहसील को दिया गया था। तीन-चार साल पहले तहसील का भवन बनने पर तहसील वहां शिफ्ट हो गई। तब से यह भवन खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं।
विज्ञापन

अभिभावक संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र पंवार, प्रधान प्रदीप कवि, गंभीर सिंह रावत, अर्जुन सिंह रावत का कहना है कि कई बार शिक्षा विभाग को जर्जर आवासीय कॉलोनी के भवनों की मरम्मत करने का प्रस्ताव दिया गया लेकिन विभागीय अधिकारियों ने प्रस्ताव का कोई जवाब नहीं दिया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर नौटियाल का कहना है कि विद्यालय को कलस्टर विद्यालय योजना के तहत चयनित किया गया है। योजना के अंतर्गत आवासीय कॉलोनी का उपयोग छात्रावास सुविधा के लिए करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed