फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Refusal to take compensation at the old circle rate

पुराने सर्किल रेट पर मुआवजा लेने से इनकार

Thu, 09 Jul 2020 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Refusal to take compensation at the old circle rate
जौनपुर ब्लॉक के कैंपटी-थत्यूड़ मोटर मार्ग निर्माण से प्रभावित बीरा, जिंसी, तुनेठा, कफुल्टी, मवाणा, कोल्टी गांव के काश्तकारों ने खेतों का प्रतिकर वर्तमान सर्किल रेट से देने की गुहार लगाई है। काश्तकारों ने कहा कि वह वर्ष 2015 के सर्किल रेट पर प्रतिकर भुगतान नहीं लेंगे। काश्तकारों की मांग पर डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लोनिवि थत्यूड़ के ईई से निर्माणाधीन सड़क की पत्रावली तलब की है। कहा शासन की गाइड लाइन के अनुसार प्रतिकर भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश नौटियाल के नेतृत्व में काश्तकारों का प्रतिनिधिमंडल डीएम घिल्डियाल से मिला और बताया कि कैंपटी-थत्यूड़ 10 किमी मोटर मार्ग की स्वीकृति 2015 में मिली थी। सड़क का निर्माण वर्तमान समय में चल रहा है। कार्यदायी संस्था लोनिवि थत्यूड़ अधिग्रहण किए गए खेतों का मुआवजा भुगतान 2015 के सर्किल रेट पर कर रहा है। काश्तकारों ने कहा कि वे पुराने सर्किल रेट पर भुगतान नहीं लेंगे। प्रतिनिधिमंडल में सुनील थपलियाल, रेखा डंगवाल, मस्तराम नौटियाल, बलदेव पंवार, रूपचंद पंवार, लाखीराम, हुकम सिंह, सोनवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed