फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Reaching the negotiation returned to EE

ग्रामीणों ने वार्ता को पहुंचे ईई को सुनाई खरी खोटी

Fri, 06 Nov 2020 08:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Reaching the negotiation returned to EE
डोबरा-भल्डियाना मोटर पर स्वीकृत सुरक्षात्मक कार्य अन्यत्र कराने के विरोध में ग्रामीणों का बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों के साथ वार्ता को पहुंचे विश्व बैंक खंड के ईई को ग्रामीणों ने खरी खोटी सुनाई और बैरंग लौटा दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षात्मक कार्य जल्द ही सही स्थान पर शुरू नहीं कराया गया तो आमरण अनशन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी तल्ला उप्पू, सौड़ उप्पू ग्रामीणों ने कार्यस्थल पर धरना दिया और अधिकारियों पर मनमर्जी का आरोप लगाया। कहा कि वर्ष 2013 की आपदा में डोबरा-भल्डियाना मार्ग के तीन किमी से करीब चार सौ मीटर ऊपर भू धंसाव हो गया था। इस कारण उप्पू-किल्याखाल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जनप्रतिनिधियों की मांग पर सरकार ने सुरक्षात्मक कार्यों के लिए चार करोड़ 78 लाख रुपये स्वीकृत किए, लेकिन कार्यदायी संस्था विश्व बैंक खंड उप्पू-किल्याखाल मार्ग के बजाए डोबरा-भल्डियाना मार्ग पर सुरक्षा कार्य का रहा है। शुक्रवार को विश्व बैंक ईई केएस रावत ने धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों की मांग को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों ने ईई के आश्वासन को ठुकराते हुए धरना जारी रखा। धरने पर पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद नेगी, प्रधान तल्ला उप्पू सुशीला चौहान, मीना देवी, शैलेंद्र प्रसाद, महावीर सिंह, कमला देवी, विशाखा देवी, जगदंबा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed