{"_id":"6a5cd586e7a3a38f1607cec3","slug":"rd-tiger-won-the-pride-cricket-league-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-120213-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: आरडी टाइगर ने जीती प्राइड क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: आरडी टाइगर ने जीती प्राइड क्रिकेट लीग
Sun, 19 Jul 2026 07:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
नई टिहरी। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच टिहरी, क्रीड़ा विकास एवं खिलाड़ी कल्याण संस्था की पहल पर में आयोजित प्राइड क्रिकेट लीग का समापन रविवार को बौराड़ी स्टेडियम में हुआ। फाइनल मुकाबले में आरडी टाइगर ने स्टार क्रिकेट क्लब को 48 रन से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में आरडी टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 163 रन बनाए। टीम की ओर से प्रियांशु पंवार व विपिन रघुवंशी ने 55-55 रन और रोबिन ने 31 रन का योगदान दिया। स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से राकेश रावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 115 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से यशपाल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। आरडी टाइगर की ओर से एएस कोरंगा ने 3 विकेट, सतवंत और साकिर हुसैन ने 2-2 विकेट तथा मनवीर भंडारी ने एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि युवा कल्याण विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने विजेता आरडी टाइगर को 7100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी तथा उपविजेता स्टार क्रिकेट क्लब को 3100 रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आरडी टाइगर के प्रियांशु पंवार को, बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार डायनेमिक किंग टीम के निखिल बिष्ट को, बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार स्टार क्रिकेट क्लब के जितेंद्र नेगी को तथा बेस्ट विकेटकीपर का पुरस्कार डायनेमिक किंग टीम के अंकित अवस्थी को दिया गया।
इस मौके पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष असद आलम, क्रीड़ा विकास एवं खिलाड़ी कल्याण संस्था के सचिव राजेश नेगी, सुमन सिरकोटी, जितेंद्र नेगी, मनीष पोखरियाल, सतबीर पुंडीर, अनिल रावत, केशर कैंतुरा, आशीष जोशी, मनवीर राणा, कुलदीप रावत, रोबिन, मनवीर भंडारी, जयेंद्र पंवार, कविंद्र रावत आदि मौजूद रहे।