{"_id":"61a8d4327122ea2b793f19db","slug":"raghudas-and-meenakshi-won-in-100m-race-new-tehri-news-drn397643120","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर रेस में रघुदास और मीनाक्षी जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर रेस में रघुदास और मीनाक्षी जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर-17 की खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नरेंद्रनगर के रघुदास और बालिका वर्ग में कीर्तिनगर की मीनाक्षी ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को बादशाहीथौल के बंगचाली मैदान में पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला ने आयोजित अंडर-17 प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रघुदास प्रथम, अंकित द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, प्रतिभा पुंडीर द्वितीय और आरती तृतीय रही। बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अर्जुन पहले, राहुल बेलवाल दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, ज्योतिका द्वितीय और सारिका तृतीय रही। 800 मीटर रेस में संदीप प्रथम, अंशुल पंवार द्वितीय, अंकित तृतीय, बालिका वर्ग में कामना प्रथम, बेबी द्वितीय और एकता पंवार तृतीय रही। 1500 मीटर रेस रवि डबराल प्रथम, राहुल द्वितीय, महेश तृतीय और बालिका वर्ग में शीतल प्रथम, प्रियंका द्वितीय और एकता तृतीय रही। गोला फेंक में गौरव प्रथम, विकास द्वितीय, मनवीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अमीषा प्रथम, खुशी द्वितीय और ममता तृतीय रही। चक्का फेंक में रघुराज प्रथम, विपिन द्वितीय, गंभीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में अनीषा प्रथम, खुशी द्वितीय, प्रिंसी तृतीय रही। भाला फेंक में मोहित पहले, देशराज दूसरे, मनवीर तीसरे स्थान पर रहे। बालिका में मानसी प्रथम, सलोनी द्वितीय, काजल तृतीय रही। लंबी कूद बालक वर्ग में सुखदेव प्रथम, रघुदास द्वितीय वीर सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिल्पा प्रथम, हंसिका द्वितीय, सुहानी तृतीय और ऊंची कूद में सागर प्रथम, अंशुल द्वितीय और समीर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिल्पा प्रथम, मानसी द्वितीय और प्रतिभा तृतीय रही। बालिका वर्ग खो-खो में चंबा ब्लाक प्रथम, प्रतापनगर द्वितीय और नरेंद्रनगर तृतीय रहे। इस मौके पर ईओ शिव कुमार चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं, पंकज तिवारी, पंकज कुमार, रीना, ममता भट्ट, रविंद्र राणा, यशपाल रावत, दिनेश रावत, राजीव कठैत, राकेश बहुगुणा, चक्रधर भद्री मौजूद थे।