फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Rage over tampering of grants in private schools

अशासकीय स्कूलों के अनुदान में छेड़छाड़ करने पर रोष

Sun, 20 Dec 2020 09:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Rage over tampering of grants in private schools
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों, कार्मिकों के अनुदान में छेड़छाड़ करने की कोशिश का विरोध किया।
विज्ञापन

रविवार को पालिका सभागार में संघ के जिलाध्यक्ष महादेव मैठाणी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के अनुदान में छेड़छाड़ के लिए सरकार लगातार अनर्गल जीओ जारी कर रही है। शैक्षणिक गतिविधियां और खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं में इन स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहता है। बावजूद इसके सरकार के फैसलों से शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों में नाराजगी बनी हुई है। उपाध्यक्ष सतीश थपलियाल ने कहा कि सरकार का सौतला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन बड़ोनी ने शिक्षकों के विनियमितीकरण की मांग उठाई। इस मौके पर देवेंद्र श्रीकोटी, राजेश रमोला, दिनेश पंत, जगमोहन नेगी, राकेश डबराल, ममता थपलियाल, हरिकृष्ण सेमवाल, अरविंद बहुगुणा, देव सिंह कोहली, जयवीर सिंह, डा. विवेकानंद शर्मा, सुनील उनियाल, निशा रणावत, नरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed