फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   QRT Camp set up in Pabella

पबेला में लगाया गया क्यूआरटी कैंप

Wed, 02 Dec 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
QRT Camp set up in Pabella
नई टिहरी के पबेला (पुजारगांव) में क्यूआरटी कैंप में समस्याएं सुनते सीडीओ अभिषेक रूहेला। - फोटो : NEW TEHRI
मुख्यमंत्री त्वरित समाधान सेवा कार्यक्रम के तहत जन समस्याओं के निराकरण के लिए देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पबेला (पुजारगांव) स्थित बरातघर में क्विक रिस्पॉस टीम (क्यूआरटी) कैंप लगाया गया, जिसमें 61 शिकायतें दर्ज कराई गई। उनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक रूहेला की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में पंचायती राज, समाज कल्याण और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई गई। कैंप में 12 परिवार रजिस्टर की नकल, राजस्व विभाग की ओर से 13 लोगों को आय प्रमाणपत्र और एक स्थायी निवास प्रमाणपत्र, समाज कल्याण विभाग में लंबे समय से रुकी हुई सात वृद्धावस्था और दो विधवा पेंशन के मामलों का निस्तारण किया गया। चिकित्सकों ने दो हड्डी रोगियों और एक आंत के रोगी की जांच कर एक रोगी को रेफर किया गया। कैंप में कुंडी गांव की पिंकी देवी ने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई। इस मौके पर एसडीएम आकांक्षा वर्मा, ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक, उप प्रमुख विजयपाल सिंह पंवार, डीडीओ आनंद सिंह भाकुनी, बीडीओ सोनम गुप्ता और प्रधान अकिंत भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed