{"_id":"66c722ee1ed60048350ed20d","slug":"ptc-fitters-have-not-received-honorarium-for-one-year-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-108408-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: पीटीसी फिटरों को एक साल से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: पीटीसी फिटरों को एक साल से नहीं मिला मानदेय
Thu, 22 Aug 2024 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 22 Aug 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। देवप्रयाग जल संस्थान की लछमोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना में कार्यरत पीटीसी फिटरों को एक साल से मानदेय नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र से कलेक्ट्रेट पहुंचे फिटरों ने डीएम को ज्ञापन देकर जल संस्थान/ठेकेदार को मानदेय भुगतान कराने के निर्देश देने की गुहार लगाई है।
पीटीसी फिटरों ने बताया कि वे लंबे समय से लछमोली-हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना पर ठेकेदार के अधीन बतौर पीटीसी फिटर के रूप में काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कभी समय पर मानदेय नहीं दिया जाता है। इस बार भी अभी तक उन्हें सितंबर 2023 से जुलाई 2024 तक का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे पहले वर्ष 2021 का जनवरी और फरवरी का मानदेय भी नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि योजना पर कार्य कर रहे सभी 13 फिटर अल्प मानदेय में काम कर रहे हैं। वह भी उन्हें समय पर नहीं मिल पा रही है। 26 जून 2024 को जिला योजना की बैठक में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने भी जल संस्थान को शीघ्र ही पीटीसी फिटरों का मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उन्हें मानदेय भुगतान नहीं मिल पाया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द ही वेतन भुगतान कराने की अपील की है। ज्ञापन पर फिटर प्रवीन उनियाल, गुरु प्रसाद, द्वारिका प्रसाद पांडेय, विरेंद्र, नरेंद्र, चंद्रप्रकाश, मादवेंद्र, धीरज प्रसाद, कैलाश चंद्र, राजेश चंद्र, दीपक सिंह, प्रवीन कोटनाला, जोत सिंह और सूरत सिंह के हस्ताक्षर हैं।