फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Provide information about government schemes to the public

सरकारी की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं

Sat, 24 Jul 2021 06:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Provide information about government schemes to the public
नई टिहरी के जाखणीधार में भाजपा कार्य समिति की बैठक का दीप प्रज्वालित कर शुभारंभ करते विधायक व जिल - फोटो : NEW TEHRI
जाखणीधार भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए गए। कहा कि हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ पर काम करें। कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में आयोजित कार्य समिति की बैठक में टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि क्षेत्र के हर गांव को सड़क से जोड़ दिया गया है। 25 सौ लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता, एक हजार कन्याओं को मांग टीका भेंट किया गया है। इसके साथ ही करीब 10 हजार लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचा जा चुका है। जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भाजपा का संगठन सबसे मजबूत है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर जिले की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उदय रावत, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, जेष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, हरीश भट्ट, विनोद चमोली, हर्षमणी सेमवाल, सीताराम भट्ट, रमेश कुमाईं, मार्केंडे कोहली, अमर सिंह, विक्रम उनाल, देवेश्वरी सेमल्टी, बबीता कुमाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed