फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Priyanshi and Prince race fastest in hundred meters race

सौ मीटर रेस में प्रियांशी और प्रिंस दौड़ सबसे तेज

Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Priyanshi and Prince race fastest in hundred meters race
नरेंद्रनगर ब्लॉक के गजा में न्याय पंचायत स्तर की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता बुधवार से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गई। अंडर-14 बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में प्रियांशी और बालक वर्ग में प्रिंस गुसाईं सबसे तेज दौड़े।
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का पीटीए अध्यक्ष कुंवर सिंह खाती, नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने शुभारंभ किया। इस दौरान हुई अंडर-14 की 800 मीटर रेस में आरुषि सजवाण और ऋषभ चौहान विजेता रहे। 1500 मीटर रेस बालक वर्ग में पीयूष ने बाजी मारी। लंबी कूद में वैष्णवी और आयुष, ऊंची कूद में आंचल और प्रिंस गुसाईं, चक्का फेंक में आंचल और अमित रावत, गोला फेंक में आंचल गुसाईं और आयुष नेगी विजेता रहे। भाला फेंक वर्ग में आंचल और आयुष आर्य विजेता बने। वॉलीबाल प्रतियोगिता में एसएस एकेडमी गजा विजेता बना। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य द्वारिकानाथ, राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा और संकुल समन्वयक राकेश रावत ने प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भरतराम बडोनी, बलराम आर्य, राजेंद्र सजवाण, अुनराधा बिजल्वाण, विनीत रतूड़ी, शैलेंद्र नेगी, राजेंद्र चौहान, सविंद्र नेगी, कैलाश चौहान, सुभाष बेलवाल और रोशन बिजल्वाण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed