फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Private examination conducted by Uttarakhand open university is wrong

प्राइवेट परीक्षा उत्तराखंड मुक्त विवि से कराना गलत

Sun, 15 Nov 2015 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Nov 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन

छात्र संगठन एनएसयूआई की बैठक में प्राइवेट परीक्षाएं श्रीदेव सुमन विवि से पूर्व की भांति यथावत करने की मांग की गई। कहा यदि शासन ने जबरन प्राइवेट परीक्षाओं की जिम्मेदारी उत्तराखंड मुक्त विवि को सौंपी तो छात्र उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ तड़ियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में छात्रों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में उत्तराखंड मुक्त विवि के बहुत कम संस्थान हैं। ऐसी स्थिति में यदि प्राइवेट परीक्षाएं श्रीदेव सुमन विवि के बजाय उत्तराखंड मुक्त विवि कराता है, तो छात्रों को दिक्कतों से जूझना पड़ेगा। परीक्षाएं देने के लिए छात्रों को शहरी क्षेत्रों में जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिसके लिए उन्हें आर्थिक बोझ वहन करना पड़ सकता है। श्रीदेव सुमन विवि सभी राजकीय महाविद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित करता है, जिसका लाभ सभी दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को मिल रहा है। बैठक में अखिलेश रमोला, पवनेश कुमार, अंकित बहुगुणा, सुनील लेखवार, जसपाल व अरविंद आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed