फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Primary School Chheti has been operating in a dilapidated building for four years.

Tehri News: चार साल से जर्जर भवन में चल रहा प्राथमिक स्कूल छेटी

Tue, 04 Aug 2026 07:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 04 Aug 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
Primary School Chheti has been operating in a dilapidated building for four years.
11 विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर
विज्ञापन

छत से गिरता सीमेंट और टपकता हैं पानी, बारिश में आंगनबाड़ी केंद्र बनता बच्चों का सहारा
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय छेटी का जर्जर भवन पिछले चार साल से 11 छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है। वर्ष 1998-99 में बने विद्यालय भवन की वर्ष 2022 से हालत लगातार खराब होती जा रही है। मरम्मत नहीं होने के कारण जगह-जगह से प्लास्टर झड़ रहा है। छत का बिम भी टेढ़ा हो चुका है।
प्राथमिक विद्यालय छेटी भवन की जर्जर स्थिति के कारण बारिश में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। खतरे को देखते हुए मौसम खराब होने पर विद्यालय की कक्षाएं समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित करनी पड़ती है। केंद्र में केवल एक कमरा है जिसमें आंगनबाड़ी के बच्चों के अलावा स्कूल के 11 छात्र-छात्राओं के बैठने और पढ़ाई करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार लगातार बारिश होने या मौसम खराब रहने की स्थिति में विद्यालय में छुट्टी करनी पड़ती है।
विज्ञापन

स्कूल भवन की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि बारिश का पानी सीधे कक्षाओं में आने से भवन क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासी गोविंद सिंह रावत, गगन रमोला ने बताया कि विद्यालय भवन की मरम्मत को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। भवन की स्थिति लगातार बिगड़ रही है लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक लूदर सिंह ने बताया कि भवन मरम्मत के लिए विद्यालय की ओर से लगातार शिक्षा विभाग को पत्राचार किया जा रहा है। बारिश के दौरान भवन में खतरा बढ़ जाता है, इसलिए कक्षाएं समीप के आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जर्जर प्राथमिक विद्यालय छेटी भवन मरम्मत के लिए जिला योजना और राज्य योजना दोनों जगह प्रस्ताव पूर्व में भेजे जा चुके है। धनराशि की स्वीकृति मिलने का इंतजार है।
-मोनिका बम, खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed