फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Preparations for the convocation ceremony of Sridev Suman University are in full swing

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह की तैयारी जोरों पर

Wed, 06 Nov 2024 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 06 Nov 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the convocation ceremony of Sridev Suman University are in full swing
19 नवंबर को ऋषिकेश कैंपस में होगा आयोजन
विज्ञापन

नई टिहरी/चंबा। श्रीदेव सुमन विवि के दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर है। विवि का पांचवां दीक्षांत समारोह 19 नवंबर को ऋषिकेश कैंपस में होगा। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि होंगे। विभिन्न विषयों और पाठ्यक्रमों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओें को स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा।
राजभवन की ओर से 19 नवंबर को पांचवें दीक्षांत समारोह आयोजित करने की स्वीकृति मिलने पर विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश परिसर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देेने के लिए 14 नवंबर को विवि कार्य परिषद की बैठक विवि मुख्यालय बादशाहीथौल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कार्य परिषद की बैठक में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओें की सूची का अनुमोदन लिया जाएगा। इस वर्ष कितने छात्र-छात्राओें को स्वर्ण और रजत पदक से सम्मानित किया जाएगा इसकी सूची तैयार की जा रही है। दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए जल्द ही विभिन्न समितियों का गठन कर विवि में कार्यरत अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्य परिषद की बैठक में विवि की लंबित समस्याओं का समाधान करने और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed