{"_id":"30b5337c1d87859caf127a2f9322ed13","slug":"preparation-of-exam-of-back-paper-in-december-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक पेपर परीक्षाएं दिसंबर से कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक पेपर परीक्षाएं दिसंबर से कराने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि बैक पेपर परीक्षाएं दिसंबर के द्वितीय सप्ताह से कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
बीएड की दूसरी काउंसलिंग 16 दिसंबर को होगी। कहा कि प्राईवेट परीक्षाओं के संचालन को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
बृहस्पतिवार को विवि मेंड आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. रावत ने कहा कि प्राईवेट परीक्षाओं के आयोजन को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उम्मीद है कि इस साल श्रीदेव सुमन विवि ही प्राईवेट परीक्षाओं को संपन्न कराएगा। कहा कि अभी विवि को प्राईवेट परीक्षाओं से 10 करोड़ की इनकम होती थी। यदि दूसरे विवि के पास इसका जिम्मा जाता है तो श्रीदेव सुमन विवि के पास संसाधनों की कमी हो जाएगी। ऐसे में शासन से 4-5 करोड़ वार्षिक बजट की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
मार्कशीट में खामियों के जवाब में उन्होंने कहा कि अधिकांश छात्रों ने आधी-अधूरी जानकारियां भरी हैं। ऐसे में अंकपत्र बनाने में दिक्कत आ रही है। इसमें जल्द सुधार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को बीएड की द्वितीय काउंसिलिंग के लिए विवि तैयारी कर रहा है। इस काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी काउंसिलिंग की जाएगी। वीसी ने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि के परिसर को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन