{"_id":"60ec48e38ebc3ec76f33e4fb","slug":"pradhans-protest-in-vikas-bhavan-new-tehri-news-drn3842137108","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने विकास भवन में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान संगठन ने मानदेय वृद्धि, पेंशन, मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने समेत 12 सूत्री मांग को लेकर विकास भवन में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की हठधर्मिता के कारण समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में प्रधानों ने विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानों ने बिना संसाधनों के सरकार की हर संभव मदद की। जब जरूरत पड़ती है, तो प्रधान सरकार के साथ खड़े रहते हैं। लेकिन सरकार उनकी जरूरी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत के वित्त से सीएससी को दी जा रही 25 सौ रुपये की धनराशि की कटौती न करने, प्रत्येक माह 10 हजार रुपये मानदेय देने, पांच हजार रुपये पेंशन, मनरेगा में दो सौ दिन का रोजगार, श्रमिकों को 350 रुपये मजदूरी देने समेत 12 सूत्री समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर सुंदर सिंह रावत, चंद्रशेखर पैन्यूली, रंजित भंडारी, अरविंद सकलानी, कुशाल मिश्रवाण, धन सिंह सजवाण, दिनेश जोशी, परशुराम डोभाल, परमानंद मैठाणी, सूरज रमोला, मोहन नेगी, राजेश पुंडीर, संदीप रावत, दीपिका चौहान, शैली नेगी, मुन्नी चौहान, शकुंतला चौहान, लीला देवी, मंजू आदि मौजूद थे।