उत्तराखंड जन एकता पार्टी के यूथ जिलाध्यक्ष धनवीर पुरसोड़ा ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश धनै की संस्तुति पर यूथ कार्यकारिणी का गठन किया है, जिसमें प्रदीप मखलोगा और विकास नेगी को महासचिव का दायित्व दिया गया है। जबकि रविंद्र रावत को चंबा ब्लाक अध्यक्ष, खुशवीर सिंह तड़ियाल चंबा शहर अध्यक्ष और दिग्विजय राणा को थौलधार ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में साहिल मखलोगा, आशीष नेगी, प्रवीण मखलोगा और भूपेंद्र सजवाण को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। हरीश उनियाल, शुभम भंडारी, अजय डबराल, अरविंद तोमर को सचिव और अभिषेक नेगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, केंद्रीय उपाध्यक्ष गोविंद बिष्ट, केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र दुमोगा, कृष्णा ममगाईं, केंद्रीय कोषाध्यक्ष कर्म सिंह तोपवाल, राजवीर सजवाण, दिनेश उनियाल, शशिभूषण भट्ट, विनोद डबराल, मीनाक्षी कोठारी, किशन रावत, पूरणचंद रमोला, बलवीर पुंडीर, शहर अध्यक्ष प्रताप गुसाईं और अनंतराम बहुगुणा आदि मौजूद थे।