{"_id":"67c0717fe65f925b5c0605a3","slug":"police-recruitment-977-passed-the-physical-efficiency-test-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111310-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती : 962 ने उत्तीर्ण की शारीरिक दक्षता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती : 962 ने उत्तीर्ण की शारीरिक दक्षता परीक्षा
Thu, 27 Feb 2025 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
24 से 27 तक चली परीक्षा में शामिल होने से वंचित अभ्यर्थियों को आज मिलेगा मौका
नई टिहरी। चंबा पुलिस लाइन में चल रही पुलिस, पीएसी और आईआरबी पुरुष कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 962 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण कर दी है। पुलिस भर्ती होने के लिए जिलेभर से 2017 युवाओं ने आवेदन किया था। 24 से 27 फरवरी तक चली भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद आज शुक्रवार को उन आवेदकों को मौका दिया जाएगा, जो किसी कारणवश इन चार दिनों तक चली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्हें आज 28 फरवरी को सुबह सात बजे चंबा पुलिस लाइन में जरूरी शैक्षिक दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।
एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जिलेभर से 2017 युवाओं ने आवेदन किया था। चंबा पुलिस लाइन में 24 फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू करते हुए पांच-पांच सौ युवाओं के बैच बनाकर उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 27 फरवरी को संपन्न करा दी गई है। कुल आवेदकों में से 1436 युवा शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। उनमें से 962 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है।
एसएसपी ने बताया कि उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जो 581 आवेदक 24 से 27 फरवरी तक चली भर्ती परीक्षा में किसी कारण शामिल नहीं हो पाए हैं उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा आज 28 फरवरी को भर्ती केंद्र चंबा पुलिस लाइन में सुबह सात बजे से शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए आयोग की ओर से परीक्षा तिथि जारी की जाएगी। 27 फरवरी को हुई परीक्षा में 517 में से 317 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उनमें से 207 अभ्यर्थियों शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।