फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Picketing for the demand for restoration of service

सेवा बहाली की मांग को लेकर दिया धरना

Mon, 04 Apr 2022 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Picketing for the demand for restoration of service
स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों का सेवा बहाली की मांग को लेकर सोमवार को आठवें दिन भी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना जारी रहा। आंदोलनरत कर्मियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार पर प्रशिक्षित युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। हटाए गए आउटसोर्स कर्मियों ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान उन्होंने न्यूनतम मानदेय पर अस्पतालों में बेहतर सेवाएं दी। आप नेता सागर भंडारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरना देने वालों में विपिन चौहान, रघुवीर सिंह, प्रियंका चमोली, शिवानी शाह, सुखेश बिष्ट, प्रदीप थपलियाल, अनीता रावत, मद्रीका आर्य, रुचि, नवीन पैन्यूली, दीपिका राणा, सौरभ पंत, वंदना, आरती, पिंकी, पूजा, विपिन, किरन, आकाश, मयूरी, कमल लाल, महेश, हुकम सिंह, शहरा देवी, अंजना कंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed