फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Petrol pumps were inspected, stock and safety standards were checked

Tehri News: पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण, स्टॉक व सुरक्षा मानकों को परखा

Thu, 27 Feb 2025 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 27 Feb 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Petrol pumps were inspected, stock and safety standards were checked
घनसाली (टिहरी)। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर ईंधन स्टॉक, गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की जांच की। टीम ने बारिश के दौरान सड़क बंद होने और चारधाम यात्रा के कारण यातायात दबाव को देखते हुए फिलिंग स्टेशनों में ईंधन वितरण की मशीनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने पेट्रोल पंपों पर रेट लिस्ट, ईंधन की गुणवत्ता, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, स्वच्छता, पीने के पानी की व्यवस्था और शौचालयों की स्थिति का भी आकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित वर्दी में रहें। पेट्रोल पंपों को 24 घंटे चालू रखा जाए। निरीक्षण टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गीरवीर चंद्र भट्ट, पूर्ति निरीक्षक धीरेंद्र पेटवाल, रामेश्वरी देवी, अमित भंडारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed