फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   'People's representatives and officials should work together for the development of the state'

‘प्रदेश के विकास के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी मिलकर करें काम’

Sun, 31 Oct 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
'People's representatives and officials should work together for the development of the state'
नई टिहरी के भागीरथीपुरम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह का स्वागत करते जनप्रतिन - फोटो : NEW TEHRI
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह दो दिवसीय दौरे पर टिहरी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेते हुए जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं समेत कई संगठनों से मुलाकात कर जिले और प्रदेश के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने टिहरी झील, ऑल वेदर, रेल लाइन परियोजना से लेकर अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए तय कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को भागीरथीपुरम पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इसके बाद राज्यपाल ने टीएचडीसी के निरीक्षण भवन में अधिकारियों की बैठक ली। डीएम इवा ने उन्हें जिले की आधारभूत जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि जिले में मौजूद पर्यटक स्थलों को विकसित किया जाए। एसएसपी तृप्ति भट्ट ने जिले में कानून व्यवस्था, नशा उन्मूलन, हैलो टिहरी और मिशन हौसला कार्यक्रम की जानकारी दी। डीएफओ डा. कोको रोसे ने जायका, मानव-जंगली जानवर संघर्ष की घटनाओं से अवगत कराया। इसके बाद राज्यपाल ने टीएचडीसी हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, समूह से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, सत्येेंद्र धनोला, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना भट्ट ने राज्यपाल का समस्याएं बताई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल संयोजक दिनेश डोभाल ने व्यापारियों, बांध प्रभावितों की समस्याएं बताई। इस मौके पर बोट यूनियन के लखवीर चौहान, सीएमओ डा. संजय जैन, पीडी डीआरडीए आनंद भाकुनी, डीएचओ डा. डीके तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, प्रधान राधा देवी, भगवती रतूड़ी, त्रिलोक बिष्ट, हर्षमणी सेमवाल, सत्ये सिंह, जय सिंह, इतवार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed